{"_id":"5c91345fbdec221424306b72","slug":"51553019999-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे में घुसी स्कार्पियो, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे में घुसी स्कार्पियो, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कार्पियो बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित ढाबे में जा घुसी। स्कार्पियो के नीचे कुचले जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
हादसा फतेहपुर थाना क्षेत्र में सहारनपुर रोड पर कमेशपुर गांव के पास दोपहर करीब दो बजे हुआ। छुटमलपुर की तरफ से जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो कार एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित लक्की ढाबे में जा घुसी। इस दौरान स्कार्पियो के नीचे कुचले जाने से ढाबे पर बैठे 50 वर्षीय देशराज पुत्र तेजपाल निवासी भाटोखेड़ी थाना नागल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार की चपेट में आकर विक्की पुत्र इलमचंद निवासी अलावलपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। हादसे के दौरान ढाबे पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।