{"_id":"5c719f8abdec2273a5197984","slug":"51550950282-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीननगर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीननगर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीननगर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
सहारनपुर। शहर के मोहल्ला नवीननगर में स्वाइन फ्लू से मौत होने के बाद शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर बीएस सोढ़ी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में पहुंची। वहां निरीक्षण करने के साथ ही लोगों को स्वाइन फ्लू (इंफ्लूएंजा-ए एच-1 एन-1) एवं एवियन इंफ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की रोकथाम के लिए जागरुक किया गया।
सीएमओ डाक्टर बीएस सोढ़ी के साथ जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, मलेरिया निरीक्षक धर्मेेद्र पाल सिंह आदि भी मौजूद रहे।
सीएमओ ने बताया कि जिस किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुखाम, सिर दर्द आदि है, तो वह जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता से अपना उपचार कराएं। ऐसे संभावित व्यक्तियों को अपने घर पर ही आराम करना होगा, जिससे अन्य किसी भी व्यक्ति को बीमारी न हो सके। किसी से हाथ मिलाने पर हाथ धोने की आदत डालें। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किसी भी स्थिति से निपटने और सतर्क रहने हेतु जनपदीय कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। टेलीफोन नंबर 0132-2716204 पर इसकी सूचना दी जा सकती है। क्षेत्र में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था हेतु क्षेत्रीय पार्षद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर गीता राम से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर टास्क फोर्स का गठन जिला अधिकारी की अध्यक्षता में कर लिया गया है। जिससे किसी भी स्थिति में विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जा सके एवं रैपिड रेस्पांस टीम का गठन जनपद स्तर एवं सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी कर लिया गया है। एक सचल चिकित्सीय दल वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में वाहन सहित गठन कर दिया गया है। जिला चिकित्सालय में एक वार्ड आवश्यक स्टाफ एवं औषधि सहित आरक्षित कर दिया गया है।