फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खनन विभाग ने दिया दो पट्टा धारकों को नोटिस

खनन विभाग ने दिया दो पट्टा धारकों को नोटिस

Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
खनन विभाग ने दिया दो पट्टा धारकों को  नोटिस
सहारनपुर। पट्टे को पर्यावरण की क्लीयरेंस मिलने के बावजूद एग्रीमेंट नहीं कराने वाले दो खनन पट्टा धारकों को खनन विभाग ने नोटिस जारी किया है। विभाग ने दोनों पट्टा धारकों को एक सप्ताह में अनुबंध की प्रक्रिया शुरू नहीं करने पर पट्टा निरस्त करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

जनपद में पांच पट्टों की गत वर्ष मार्च में ऑनलाइन नीलामी हुई थी। इनमें से ढिक्का कलां और दरिया बरामद पट्टों की जनसुनवाई की प्रक्रिया अभी पूरी हुई है, जबकि कालूवाला पहाड़ीपुर का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। इसके अलावा नुनियारी और रहणा घाट का भी पट्टा हुआ है। इनमें से रहणा घाट का पट्टा एक वर्ष के लिए 20 करोड़ और नुनियारी घाट का टेंडर एक वर्ष के लिए 35 करोड़ रुपये में हुआ था। जिला खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नुनियारी और रहणा घाट को पर्यावरण की एनओसी भी मिल चुकी है। इसके बावजूद पट्टा धारक अनुबंध कराकर काम शुरू नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर दोनों पट्टा धारकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह में अनुबंध की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो पट्टा निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 14 दिसंबर को भी इस बारे में दोनों पट्टा धारकों को नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed