{"_id":"5bf5a541bdec2269377f875a","slug":"51542825281-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर और ट्रैक्टर ट्रालियों की टक्कर में दो चालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर और ट्रैक्टर ट्रालियों की टक्कर में दो चालकों की मौत
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल (सहारनपुर)। मंगलवार रात सीड़की लाखनौर मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही पापुलर से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी ट्रैक्टर ट्राली का चालक घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। डंपर चालक की शनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार पांडौली रोड मीरपुर निवासी 26 वर्षीय तफ्सीर उर्फ पौना पुत्र रईस अहमद अपने साथी पुरकाजी निवासी याकूब पुत्र गाम्मा के साथ दो अलग-अलग ट्रैक्टर ट्रालियों पर पापुलर की लकड़ी भरकर पुरकाजी से यमुनानगर जा रहे थे। मंगलवार की रात करीब 10 बजे जैसे ही वे गांव सीदपुरा मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रहे खाली डंपर ने याकूब की ट्राली में साइड मारते हुए पीछे चल रही तफ्सीर के ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद तीनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दो के चालक वाहनों के बीच में ही फंस गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने दोनो चालकों को उनके वाहनों से बामुश्किल निकाल कर अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे ट्रैक्टर चालक याकूब को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद मृत ट्रैक्टर चालक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई जिस पर वहां कोहराम मच गया। तफ्सीर की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। उसकी मौत के बाद परिजनों और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था।
एसओ नागल ने बताया कि दोनो के शवों को पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। डंपर के चालक की शनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।