फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिता

डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिता

Thu, 01 Nov 2018 12:42 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिता
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर चैंपियन रहा है। पदकों के आधार पर मेरठ को दूसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 मंडलों के सैकड़ों बालक और बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक और बालिकाओं के बीच कराई गई। बालिकाओं के अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में सहारनपुर विजेता बना, जबकि अंडर-14 में इलाहाबाद ने बाजी मारी। बालिकाओं के तीनों वर्गों में सहारनपुर के खिलाड़ी विजेता रहे। ओवर ऑल चैंपियन सहारनपुर को चुना गया। दूसरे नंबर पर मेरठ और आगरा मंडल बराबरी पदक पर थे, मगर स्वर्ण पदक आगरा से अधिक होने की वजह से मेरठ को उप विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता का समापन दोपहर एक बजे किया गया, जिसके मुख्य अतिथि डीडीआर उपेंद्र सिंह रहे। उन्होंने विजेता और उप विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही उन्होंने सफल आयोजन के लिए संयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन

-------------------------------------
पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत
सहारनपुर। राष्ट्रीय ओपन ताईक्वांडो प्रतियोगिता 26 से 28 अक्तूबर तक पानीपत में हुई। इसमें ओशो हेल्थ टैंपल के अंकित सांगवान और पयस्विनी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। लौटने पर महासचिव और मुख्य प्रशिक्षक उमेश रोहित ने पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया। दोनों को 1500-1500 रुपये के चेक भी इनाम स्वरूप दिए गए। इस मौके पर अनवर अली, नितेश वर्मा, राम मारवाह, आयशा अली, मयंक बर्मन, लखन, अनंश्य, अंश कंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed