फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जैन धर्मावलंबियों ने की उतम आर्जव धर्म की पूजा

जैन धर्मावलंबियों ने की उतम आर्जव धर्म की पूजा

Mon, 17 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
जैन धर्मावलंबियों ने की उतम आर्जव धर्म की पूजा
जैन धर्मावलंबियों ने की उत्तम आर्जव धर्म की पूजा
विज्ञापन

नकुड़/नानौता। जैन धर्म के महापर्व दशलक्षण पर्व पर नगर के जैन मंदिर में जैन मिलन, महिला जैन मिलन द्वारा विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। महिला जैन मिलन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध किया। जैन मिलन के अध्यक्ष मुकेश जैन व मंत्री शिवम जैन ने बताया कि दशलक्षण पर्व पर टैलेंट शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक से 15 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। प्रवक्ता राजेश जैन ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को अनंत चतुर्दशी पर्व पर पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज जैन, राजेश जैन राजू, विवेक जैन, अभिषेक जैन, सुनील जैन, सरिता जैन, निशा, सारिका जैन, शालू जैन, दीपाली जैन, मनोज जैन, वर्धन जैन, संदीप जैन आदि का विशेष सहयोग रहा। नानौता में भी जैन धर्म के महत्वपूर्ण दशलक्षण धर्म के तीसरे दिन श्री दिगंबर जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम आर्जव धर्म की पूजा की। जैन धर्म के लोगों ने इस दिन मंदिरों में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान का जलाभिषेक किया। आर्जव धर्म का उत्तम लक्षण है। वह मन को स्थिर करने वाला है, पाप को नष्ट करने वाला एवं सुख का उत्पादक है। योगस्यावक्रता आर्जवम, मन, वचन, काय की सरलता का नाम आर्जव है। रविवार को मंदिर में अल सुबह से ही भक्तों की भीड़ जैन मंदिर में देखी जा रही थी। पीले वस्त्र धारण कर जैन धर्म के लोग नंगे पांव ही मंदिर की ओर दौडे़ चले जा रहे थे। धर्म प्रेमियों ने पूजा-अर्चना की और जिनेेंद्र भगवान का जलाभिषेक किया। पूजा करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही, मंत्रों के उच्चारण से पूरा नगर गूंज उठा और कस्बे का माहौल जिनेंद्रमय हो गया। नगर के स्नेह जैन, रितु जैन, आशीष जैन, राकेश जैन, मनोज जैन, अंकुर जैन, पंकज जैन, निशि जैन, रीमा जैन, पुष्पा जैन, सुमन जैन, सरोज जैन आदि ने बताया कि यह दस दिन उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह उनके लिए विभिन्न विकारों के परहेज कर आत्म शुद्धि के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed