{"_id":"5b82f4c142c792466c100f71","slug":"51535308993-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के पांच माह बाद ही विवाहिता को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के पांच माह बाद ही विवाहिता को उतारा मौत के घाट
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
देवबंद (सहारनपुर)। जगदेई गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित की मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग के चलते बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
थाना बड़गांव के सांवतखेड़ी गांव निवासी देशराज ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने इसी वर्ष अप्रैल माह की 18 तारीख को बेटी कविता का विवाह जगदेई गांव निवासी अरुण कुमार के साथ किया था। दान दहेज में उसने बहुत किया दिया। लेकिन ससुरालिए इससे खुश नहीं थे और शादी के बाद से ही वह कविता को परेशान करने लगे। आरोप है कि पिछले काफी दिनों से दामाद बेटी पर मायके से बुलेट और एक लाख रुपये लेकर आने का दबाव बना रहा था। बेटी ने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इससे इंकार कर दिया। देशराज के मुताबिक शनिवार की रात जगदेई गांव के एक व्यक्ति ने उसे फोन द्वारा सूचना दी की उसकी बेटी की हत्या कर लाश को खुर्द बुर्द किया जा रहा है। इसके तुरंत बाद उसने दामाद और ससुरालियों को फोन किया तो उनके नंबर बंद आए। शक होने पर वह जगदेई गांव पहुंचे तो बेटी का शव घर में पलंग पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने देशराज की तहरीर पर पति अरुण समेत, शोधरा, बिल्लू, अजय, अमित और पंकज के विरुद्ध विवाहिता की हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक कविता की गर्दन की हड्डी टूटी हुई है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।