{"_id":"5b79bcd942c792466578b403","slug":"51534704857-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में डेडिकेटेड फ्रंटियर कॉरिडोर रेलवे लाइन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में डेडिकेटेड फ्रंटियर कॉरिडोर रेलवे लाइन का शुभारंभ
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन का शुभारंभ
देवबंद (सहारनपुर)। मालगाड़ी के संचालन हेतु डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन के निर्माण हेतु एटीपीपीएल के तत्वाधान में रविवार को रणखंडी गांव में भूमि पूजन कर मिट्टी भराव कार्य का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में पंडित प्रकाश नौटियाल ने मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन कराया। इस अवसर पर निर्माण कार्य में लगी जेसीबी की भी पूजा की गई। एटीपीपीएल मुजफ्फरनगर के एमडी विवेक वीरभान, डायरेक्टर मनोज तालियान, डीएफसीसीएल के अमित बेनीवाल, सतीश चिकारा, अमित चिकारा, अश्वनी चौधरी और संजीव चौधरी ने बताया कि खुर्जा से पिलखनी तक डेडीकेटेड फ्रेट मेल कॉरिडोर हेतु सिंगल ट्रैक का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। जिस पर मिट्टी भराव का कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से शीघ्र ही निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि इस नई लाईन के निर्माण हेतु देवबंद क्षेत्र से रेलवे विभाग ने दो दर्जन से अधिक गांवों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि का अधिग्रहण कर संबंधित भूमि मालिकों को मुआवजा दिया है। इस मौके पर रणखंडी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश फौजी, जेपी गोयल, रवि कुमार, सत्येंद्र चौधरी, धीरज चौधरी, डा. रविंद्र चौधरी कृष्णपाल चौधरी, कर्मवीर सिंह, नीरज श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, सुदेश पाल, राजीव शर्मा, केके सिंह, एके शर्मा, रिषभ आदि मौजूद रहे।