{"_id":"5b79b49842c792464a0c7b41","slug":"51534702744-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। खानआलमपुरा में एक मकान का हिस्सा धूप निकलने पर भरभराकर गिर गया, जिसमें परिवार बाल-बाल बच गया। शनिवार को हुई बारिश से मकान में रिसाव हो गया था।
मोहल्ला खानआलमपुरा स्थित नई बस्ती में राज मिस्त्री सलीम पुत्र मुन्नू के मकान का एक हिस्सा रविवार सुबह धराशाई हो गया। घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए। पार्षद शाहवेज अहमद ने मौके पर पहुंचकर सलीम को प्रशासन और निगम से आर्थिक मदद दिलवाने का भरोसा दिलाया। शनिवार को हुई तेज बारिश से मकान में पानी का रिसाव हो गया था। पार्षद ने बताया कि सलीम की आर्थिक हालत बेहद खराब है और उसके परिवार के पास कोई दूसरा मकान नहीं है। सोमवार को डीएम और नगरायुक्त से मिलकर मुआवजा दिए जाने की मांग करेंगे। वहीं, शाहजहांनी मस्जिद के सामने ढमोला नदी में गिरने वाले नाले की दीवारें भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई।