{"_id":"5b79b49342c792463a2e46fe","slug":"51534702739-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग से हजारों का सामान एवं डीजल स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग से हजारों का सामान एवं डीजल स्वाहा
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना के पास एक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में डीजल रखे होने के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर किसी प्रकार काबू पाया।
अंबाला रोड पर छाबड़ा कांप्लेक्स स्थित मैकेनिक की दुकान में रात लगभग साढ़े नौ बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में डीजल रखा हुआ था। जिससे आग भड़क उठी। दुकान के अंदर से आग की लपटें देख लोगों ने शोर मचा दिया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और शटर तोड़कर भड़की आग पर पानी डालना शुरू किया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि आग से दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान एवं डीजल खत्म हो गया। इस दौरान आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए थे।