{"_id":"5b75c96442c7920b203cc721","slug":"51534445924-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारुल उलूम समेत दीनी इदारों पर शान के साथ फहराया गया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारुल उलूम समेत दीनी इदारों पर शान के साथ फहराया गया तिरंगा
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। स्वतंत्रता दिवस पर विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम व दारुल उलूम वक्फ समेत दूसरे दीनी इदारों पर शान के साथ तिरंगा फहराया गया। इस दौरान मदरसा छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने जंग-ए-आजादी में उलमा-ए-देवबंद के किरदार पर रोशनी डाली। इस मौके पर नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, मौलाना अब्दुल खालिक संभली, मौलाना अफजल कैमूरी समेत छात्र मौजूद रहे। दारुल उलूम वक्फ में मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर हुज्जतुल इस्लाम एकेडमी के डायरेक्टर डा. शकेब कासमी समेत उस्ताद व छात्र मौजूद रहे। मदरसा अरबिया मेराजुल उलूम में कारी फुरकान व मुफ्ती मुकीमुद्दीन, मदरसा जामिया तुल कुदसियात में प्रबंधक कारी आमिर उस्मानी, ईदगाह रोड स्थित एम्स पब्लिक स्कूल में हजरत मौलाना सालिम अशरफ अली थानवी फाउंडेशन के चेयरमैन वक्कार अली, जामिया इल्हामिया मदरसा तुल बनात में प्रबंधक खुर्शीदा खातून, जामिया कासमिया दारुत्तालीम वस्सना में मोहतमिम कारी इब्राहीम, जामिया हकीमुल इस्लाम में कारी रहीमुद्दीन, मदरसा जामिया हुसैनिया में वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती तारिक कासमी, मेपल्स एकेडमी में प्रधानाचार्य डीके धीमान, शहजादपुर के जूनियर माध्यमिक विद्यालय में प्रधान हरमीत ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर रुकैय्या उस्मानी, फरहा नाज, फराज वक्कार, आयशा, अलीना, शिराज, अहमद सईद, नजम उस्मानी, सैय्यद हारिस, तौकीर आलम, मौलाना नसरुल अमीन, डा. एसए अजीज, नफीस, साजिद, दिलशाद, धर्मेंद्र, महिपाल, वेदप्रकाश, पूर्व प्रधान बाला, सुभाष, सुरेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।