फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लापरवाही पर कार्रवाई को रहे तैयार: त्रिपाठी

लापरवाही पर कार्रवाई को रहे तैयार: त्रिपाठी

Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर कार्रवाई को रहे तैयार: त्रिपाठी
सहारनपुर। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी 10 अगस्त तक ग्राम पंचायतों को खुले में शौच कराने के लिए शेष शौचालयों का निर्माण कराना सुनिश्चित करें। लापरवाही पर गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहें।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने सभी
उपजिलाधिकारियों और खंड़ विकास अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में शौचालयों के निर्माण में कड़ी नजर रखें। स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण होने की स्थिति में उन्हें अब कार्य मुक्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम शौचालयों के निर्माण कार्यों में कहां पर रुकावट आ रही है, इसकी जानकारी हासिल कर निर्माण कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त तक जनपद के सभी ब्लाकों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शौचालयों का शत-प्रतिशत निर्माण कराकर उन्हें सूचना दी जाए। किसी प्रकार की बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुधवार को रेनबो स्कूल दिल्ली रोड पर ग्राम प्रधानों का वृहद सम्मेलन होगा, जिसमें सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि भारत सरकार एक से 30 अगस्त तक स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य कराएगी। स्वच्छ ग्राम, स्वच्छ जिला के तहत सभी बीडीओ अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed