फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गंदगी से आमजन ही नहीं जनप्रतिनिधि भी त्रस्त

गंदगी से आमजन ही नहीं जनप्रतिनिधि भी त्रस्त

Wed, 25 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
गंदगी से आमजन ही नहीं जनप्रतिनिधि भी त्रस्त
देवबंद (सहारनपुर)। बरसात में पसरी गंदगी से आमजन ही नहीं नगर के जनप्रतिनिधि भी त्रस्त हैं। मंगलवार को नगरपालिका के कई सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर नगर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड-15 के सभासद आसिफ लियाकत मंगलवार को अन्य सभासदों साथ नगर पालिका पहुंचे। जहां उन्होंने ईओ विनोद कुमार को सौंपे में बताया कि वार्ड में चारों ओर गंदगी के ढेर लगे हैं। नाले और नालियों की सफाई भी सही प्रकार से नहीं हो पा रही है। आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में तैनात किया गया सफाईकर्मी ठीक प्रकार से सफाई नहीं करता था, लेकिन अब उनकी मर्जी के बिना वार्ड में किसी दूसरे सफाईकर्मी को तैनात कर दिया गया जो सफाई के प्रति बेहद लापरवाह है। इसलिए वार्ड में ऐसे सफाई कर्मचारी को तैनात किया जाए जो पूरी ईमानदारी के साथ सफाई कार्य को अंजाम दे सके। ईओ ने सभासदों को समस्या के समाधान भरोसा दिलाया है। ज्ञापन देने वालों में सय्यद हारिस, महताब, शाहिद हसन, तौफीक अहमद जग्गी, डा. वाजिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed