फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जलभराव से बढ़ी परेशानी

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जलभराव से बढ़ी परेशानी

Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जलभराव से बढ़ी परेशानी
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को बुधवार को हुई घंटे भर की बारिश ने कुछ राहत जरूर दिलाई है। लेकिन साथ ही जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा है।
लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों की मुराद बुधवार को पूरी हो गई। बादल घंटाभर तक जमकर बरसे। जिससे नगर में जगह-जगह जलभराव भी हो गया। नाले-नालियां ओवरफ्लो होकर बहने लगे। लोगों के घरों व दुकानों में गंदा पानी घुसने से उनकी परेशानी बढ़ गई। बारिश ने नगरपालिका के सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी। नगर के इंडस्ट्रियल स्टेट, सरकारी चिकित्सालय, मोहल्ला नेचलगढ़, पठानपुरा, भायला रोड, देवबंद-गंगोह बाईपास, बडजियाउलहक, खानकाह, दारूल उलूम चौक, रेलवे रोड तथा सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे स्थित फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड आदि पर जलभराव होने से वाहन चालकों की नहीं पैदल चलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जबकि देहात क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक कम बारिश से लोग मायूस नजर आए। सबसे ज्यादा किसान चिंतित हैं, क्योंकि धान समेत अन्य फसलों की सिंचाई करने के लिए किसानों को ट्यूबवेलों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 176.54 मिमी बारिश कम
देवबंद। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वैधशाला में 28.45 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। प्रयोगशाला इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 176.54 मिमी बारिश कम हुई है। पिछले साल जहां पहली जनवरी से 11 जुलाई तक 447.64 मिमी बारिश हुई थी, वहीं 2018 में 11 जुलाई तक महज 271.08 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। वर्मा ने बताया कि बुधवार को हुई बारिश के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 1.5 से 3.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम वैधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 35.4 एवं न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed