फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पाबंदी के बाद खड़े मिले रेहड़ी वाले, पुलिस ने उठाई आम की पेटियां

पाबंदी के बाद खड़े मिले रेहड़ी वाले, पुलिस ने उठाई आम की पेटियां

Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
पाबंदी के बाद खड़े मिले रेहड़ी वाले, पुलिस ने उठाई आम की पेटियां
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम मार्ग पर पाबंदी के बावजूद सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले बाज आने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर आम बेच रहे व्यक्ति को पुलिस ने न सिर्फ जमकर खरी खोटी सुनाई बल्कि उसकी आम की पेटियां भी उठा ली। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

दरअसल दारुल उलूम मार्ग पर (मस्जिद रशीदिया से लेकर दारुल उलूम चौक तक) रेहड़ी और खोखा लगाने वालों ने सड़क के दोनों और कब्जा जमाया हुआ था। जिसके चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यहां चलने फिरने तक की जगह नहीं रहती थी। इतना ही नहीं दारुल उलूम में बाहर से आने वाले मेहमानों के साथ रेहड़ी वाले बदसलूकी तक कर चुके हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने दारुल उलूम प्रबंधतंत्र से की थी। कई बार तो इन लोगों में आपस में ठिया लगाने को लेकर मारपीट तक हो चुकी है। मेहमानों से बदसलूकी करने की शिकायतों को दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने गंभीरता से लिया और लिखित में पुलिस से शिकायत की थी। करीब एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने उक्त मार्ग पर खड़े होने वाले रेहड़ी वालों को यहां खड़े न होने की सख्त हिदायत दी थी और कई लोगों को हिरासत में भी लिया था। लेकिन उसके बावजूद उक्त लोग बाज आने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को फिर से कई लोग वहां रेहड़ी लगाकर खड़े हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और उक्त लोगों को दौड़ा दिया। इस दौरान पुलिस ने एक फल विक्रेता की आम की पेटियां भी उठा ली। हालांकि बाद में माफी मांगने पर पुलिस ने उसे जाने दिया। इस बीच वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस का कहना है कि मस्जिद रशीद या फिर दारुल उलूम चौक पर कोई रेहड़ी खड़ी मिलती है तो उसके मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed