फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   योगमय हुआ शहर का माहौल

योगमय हुआ शहर का माहौल

Fri, 22 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
योगमय हुआ शहर का माहौल
सहारनपुर। योग दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को शहर भर की तमाम शिक्षण संस्थाओं में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने एक साथ हिस्सा लिया। योगाचार्यों के द्वारा विद्यार्थियों को योग को नियमित रूप से करने की अपील की गई।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय पुंवारका में कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी के द्वारा योग कराया गया। प्राचार्य डॉ. मनीष अग्रवाल ने विद्यार्थियों को योग को पूरी तरह अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में शरद कुमार भटनागर, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. अनामिका सक्सेना, डॉ. अर्चना, राकेश कुमार, सुंदरलाल, गुफरान, रमेश, असमा, मोनिका, साक्षी आदि मौजूद रहीं। जेवी जैन कॉलेज में आचार्य देवेंद्र बंसल के द्वारा विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को योग कराया गया। अनेक योग आसन कराए गए। इस मौके पर डॉ. ममत सिंघल, डॉ. शशि नौटियाल, डॉ. श्वेता बंसल, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. एसके गुप्ता, मनोज कुमार, डॉ. वंदना रुहेला, डा. अनिल कुमार आदि शामिल हुए। महाराज सिंह कॉलेज की एनएसएस इकाई के द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. दिनकर मलिक ने योग क्रियाएं कराईं। कार्यक्रम में डॉ. पूनम यादव, छात्र संघ अध्यक्ष वैभव शर्मा, वैशाली पराशर, राहुल चौधरी, सौरभ सैनी, डॉ. दीपा चौहान, डॉ. कपिल वत्स, डॉ. संजय गुप्ता आदि शामिल रहे। शांति विद्यापीठ कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में योगाचार्य विकास श्रीवास्तव ने योग क्रियाएं कराईं। कार्यक्रम में निदेशक विशाल श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, पवन दुआ, रेनू दुआ, नीतू मित्तल, विवेक कुमार, गौरव कुमार, इंद्रजीत, प्रदीप आदि शामिल हुए। जनता इंटर कॉलेज अंबेहटा चांद में शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने योग किया। प्रधानाचार्य विपिन चंद ने योग को अपनाने की अपील की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडौला नागल में शिक्षकों, बच्चों और ग्रामीणों ने एक साथ योग किया। शिक्षक संजीव कुमार ने बच्चों और ग्रामीणों को योग का महत्व बताया और योग अपनाने की अपील की। बीएल मार्शल आर्ट्स एकेडमी में खिलाड़ियों को योग कराया गया। नंद किशोर ने योग का महत्व बताया। रीटा देवी, निशांत राजपूत, जाहन्वी, अंकुर, आयुषी, मिथुन कुमार, एकता, इशांत आदि शामिल हुए। नगर के वार्ड नंबर 39 में पार्षद प्रदीप उपाध्याय की देखरेख में योग साधक ललित आर्य और खुशबू आर्य के द्वारा नागरिकों को योग कराया गया।
विज्ञापन

------------------------------------------
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसबीडी जिला अस्पताल में योग कार्यक्रम हुआ। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीत कुमार वार्ष्णेय ने योग के फायदे बताते हुए योग को अपनाने की अपील की। नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौधरी ने योग के इतिहास पर अपनी बात रखी। इसके बाद योग प्रशिक्षक शिव कुमार ने योग क्रियाएं कराईं। कार्यक्रम में डॉ. बीएस पुंडीर, डॉ. अनिता जोशी, डॉ. एके भारद्वाज, डॉ. नरेश सैनी, डॉ. आरके टंडन, डॉ. महेश ग्रोवर, डॉ. कुनाल जैन, शशि सैनी, दीपमाला शर्मा, विक्रांत तिवारी, एके शुक्ला, एएस लांबा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------
योग करने कंपनी बाग पहुंचे सांसद
सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कंपनी बाग पहुंचकर योग किया। कंपनी बाग में कर्मचारियों के अलावा शहरवासियों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। योग शिविर का आयोजन सांसद के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने योग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। सांसद के साथ उनके अनुज राहुल लखनपाल शर्मा, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, प्रवीण छाबड़ा, दीपक रहेजा, मुरली खन्ना, अमित वर्मा, सुधीर पंवार, दीपक खन्ना आदि ने भी योग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed