फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीएम ने जारी की तूफान से बचाव के लिए एडवाइजरी

डीएम ने जारी की तूफान से बचाव के लिए एडवाइजरी

Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने जारी की तूफान से बचाव के लिए एडवाइजरी
डीएम ने जारी की तूफान से बचाव के लिए एडवाइजरी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने आगामी दिनों में आंधी तूफान आने की मौसम विभाग की आशंका को देखते हुए लोगों का आह्वान किया है कि वे संभावित आंधी एवं तूफान से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि आम आदमी आंधी व तूफान की स्थिति में अनावश्यक भागदौड़ ना करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने अपनी एडवाइजरी के अनुसार संभावित आंधी एवं तूफान से बचाव के लिए आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि आंधी व तूफान के समय वाहन ना चलाएं। पेड़, विद्युत खम्भे, होर्डिग्स, कच्चे जर्जर मकान, इमारत/दीवार से तत्काल दूर सुरक्षित खुले स्थान पर चले जायें। यदि भवन की हालत अच्छी हो तो घर के बाहर ना निकले। सामान्य जरूरत की वस्तुएं घर पर रखें। प्रकाश तथा पानी की व्यवस्था करके रखें। ऐसी स्थिति में बच्चों को घर के बाहर ना निकलने दें। विद्युत उपकरणों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि कोई भी अप्रिय घटना घटित होने पर उसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम के 100 पर दें। टार्च, कुल्हाड़ी, सीढ़ी जैसी वस्तुएं राहत एवं बचाव के समय उपयोगी साबित हो सकती है।
विज्ञापन

------------------------
डीएम ने जारी किए आपातकालीन दूरभाष नंबर
जिलाधिकारी ने कहा कि विषम परिस्थितियों में निम्न आपातकालीन दूरभाष नम्बरों का प्रयोग किया जा सकता है। जिला प्रशासन के फोन नम्बर 0132-2725486/2723971, चिकित्सा विभाग के फोन नम्बर 0132-2725486, पुलिस विभाग के फोन नम्बर- 100, 0132-2725224, विद्युत विभाग के फोन नम्बर- 0132-2726881/9412749434/9193330422 तथा टोल फ्री नम्बर 1912 पर सम्पर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed