फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निर्वाचन कार्य में पूरी परदर्शिता बरती जाए: डीएम

निर्वाचन कार्य में पूरी परदर्शिता बरती जाए: डीएम

Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन कार्य में पूरी परदर्शिता बरती जाए: डीएम
निर्वाचन कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए : डीएम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने कैराना लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग आफिसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर, जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्वाचन कार्य में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। डीएम ने बैठक में भाग ना लेने वाले 14 जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के विरुद्ध एफआईआर कराने के निर्देश भी दिए।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के कार्य की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। मतदान केन्द्रों के भीतर दो शौचालय चालू हालत में होना अति आवश्यक है। मतदान केन्द्र के भीतर पानी, कक्षों में बिजली की आपूर्ति एवं बल्ब आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक दल को 200 मीटर के भीतर बस्ते लगाने की अनुमति न दी जाए। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधान सभा में थाना स्तर पर तीन-तीन स्टेटिक सर्विलांस टीम (स्थायी निगरानी टीम) की तैनाती कर दी गयी है। सभी सर्विलांस टीम के लिए एक-एक वीडियो कैमरा उपलब्ध कराया जाएगा जो प्रभारी मजिस्ट्रेट/ टीम के साथ रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट ने बैठक में भाग ना लेने वाले अधिकारियों को विरुद्ध नाराजगी व्यक्त करते हुए 14 जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन एसके दूबे आदि रहे।
विज्ञापन

------------------------
इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
इन अधिकारियों में अपर निदेशक कोषागार सुधीर कुमार, संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर विभाग बाबूराम, अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार, उप निदेशक, मण्डी परिषद प्रवीन कुमार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग विजय सिंह, वन अधिकारी शिवालिक वन प्रभाग राम नारायण, क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समिति चन्द्र सिंह पंवार, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई जय प्रकाश, भूमि संरक्षण अधिकारी रामजतन मिश्रा, विकास खण्ड अधिकारी सचिन शांडिल्य, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सामाजिकी वानिकी शरद तथा सहायक आयुक्त वाणिज्य कर विभाग प्रशांत कुमार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed