{"_id":"5af1ecb64f1c1b350b8b8e5a","slug":"51525804214-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ली पब्लिक स्कूलों की बैठक, निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ली पब्लिक स्कूलों की बैठक, निर्देश दिए
Updated Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने ली पब्लिक स्कूलों की बैठक, निर्देश दिए
सहारनपुर। डीएम पीके पांडेय ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में पब्लिक स्कूलों की बैठक ली। उन्होंने स्कूल संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्कूल संचालकों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि कानून के तहत पब्लिक स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाओं में 25 फीसदी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान है। इन बच्चों की फीस का पैसा शासन से रिलीज होता है। स्कूलों को चाहिए कि वह कानून का पालन कर गरीब बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने स्कूल बसों की फिटनेस के लिए आरटीओ कार्यालय में जांच कराने को भी कहा। कहा कि बच्चों की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। इसके अलावा उन्होंने स्कूलों में बच्चों की हर तरह से सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने को भी कहा। बैठक में सीडीओ संजीव रंजन, डीआईओएस आरके तिवारी, बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।