फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कैराना और नूरपुर उप चुनाव के लिए 2

कैराना और नूरपुर उप चुनाव के लिए 2

Fri, 27 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
कैराना और नूरपुर उप चुनाव के लिए 2
कैराना और नूरपुर उप चुनाव के लिए 28 मई को होगा मतदान
विज्ञापन


सहारनपुर। शामली जिले की कैराना लोकसभा और बिजनौर जिले की नूरपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए 28 मई को मतदान होगा, जबकि मतगणना 31 मई को होगी। चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने अधिकारियों को आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए है।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू और उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह ने बृहस्पतिवार को सहारनपुर में चुनाव कार्यक्रम जारी किया। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा में तीन मई को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 10 मई तक चलेगी। 11 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 14 मई को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 28 मई को मतदान और 31 मई को मतगणना होगी। दो जून तक पूरी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संवेदनशील बूथों पर केन्द्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। जिले स्तर से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर फोर्स उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

ईवीएम में गड़बड़ी की बात सिर्फ गलतफहमी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की बात सिर्फ गलतफहमी है। राजनीतिक दलों के नेताओं को पूरी प्रक्रिया समझा दी गई है। ईवीएम मशीन में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सकती है। मतदान होने तक चार बार इसकी चेकिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बूथों पर ईवीएम के साथ वीवी पैड
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुजरात चुनाव की तरह ही कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा के उप चुुनाव में ईवीएम मशीन के साथ वीवी पैड का इस्तेमाल किया जाएगा। रेंडम चेकिंग कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मतदान पूरी तरह पारदर्शी हो।

इस बार नंबर वन रहे सहारनपुर
उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को लेकर प्रदेश में सहारनपुर नंबर वन पर रहा है। यहां सबसे ज्यादा 74 प्रतिशत मतदान हुआ था। उम्मीद जताई कि कैराना उप चुनाव में सहारनपुर में मतदान में नंबर वन रहेगा।
चुुनाव कार्यक्रम
तीन मई को शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
10 मई तक प्रत्याशी करा सकते है नामांकन
11 मई को होगी नामांकन पत्रों की जांच
14 मई को लिए जा सकते है नाम वापस
28 मई को होगा मतदान
31 मई को होगी मतगणना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed