{"_id":"5adb8da84f1c1ba1098b5d11","slug":"51524338088-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के मुद्दे पर पुंडैन में सभा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के मुद्दे पर पुंडैन में सभा आज
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण के मुद्दे पर पुंडैन में सभा आज
सहारनपुर। आरक्षण के मुद्दे को लेकर अति दलित हिताय संगठन ने बलियाखेड़ी ब्लॉक के गांव पुंडैन में रविवार को विशाल जनसभा करने का ऐलान किया। आयोजकों का दावा है कि जनसभा में 85 गांवों के लोग शामिल होंगे।
अति दलित हिताय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संजय ढींगरा ने जारी किए पत्र में कहा कि आरक्षण के मुद्दे को लेकर बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र के गांव पुंडैन में रविवार की दोपहर 12 बजे विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। संजय ढींगरा का दावा है कि जनसभा में 85 गांवों से हजारों लोग शामिल होंगे। उधर, एसएपी बबलू कुमार का कहना है कि जनसभा किए जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। किसी ने कानून हाथ में लेने का प्रयास किया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। बिना अनुमति के कोई जनसभा नहीं होने दी जाएगी।