फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रणवीर सेना ने की भीम आर्मी पर प्रतिबंध लगाने की मांग

रणवीर सेना ने की भीम आर्मी पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Sat, 07 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
रणवीर सेना ने की भीम आर्मी पर प्रतिबंध लगाने की मांग
रणवीर सेना ने की भीम आर्मी पर प्रतिबंध लगाने की मांग
विज्ञापन

देवबंद। अखिल भारतीय रणवीर सेना के प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह ने भीम आर्मी पर देश के अंदर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी अगर भीम आर्मी के लोगों ने 13 अप्रैल को देवबंद में जुसूल निकालने का प्रयास किया तो रणवीर सेना उसके जवाब में बाइक रैली निकालेगी। रणवीर सेना ने भीम आर्मी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
शुक्रवार को शिक्षक नगर स्थित शिव मंदिर में हुई अखिल भारतीय रणवीर सेना की बैठक में कुलदीप सिंह ने कहा कि भीम आर्मी पिछले करीब एक वर्ष से पूरे देश के अंदर माहौल को खराब करने का काम कर रही है। जिसके चलते प्रदेश और देश में आतंक का माहौल बना हुआ है और पिछले कुछ माह में कई बड़ी हिंसा हो चुकी हैं। गजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह ऐसे संगठनों पर तुरंत प्रतिबंध लगाने का काम करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 13 अप्रैल को भीम आर्मी से जुड़े लोग देवबंद में जुलूस निकालकर माहौल को खराब करने का प्रयास करेंगे तो रणवीर सेना के कार्यकर्ता स्वाभिमान बचाओ बाइक रैली निकालेंगे। अध्यक्षता गजेंद्र सिंह व संचालन राहुल सिंह ने किया। इस मौके पर शिवम चौधरी, कान्हा गुर्जर, दीप ठाकुर, शुभम गुर्जर, शिवकांत त्यागी, अरुण चौधरी, प्रशांत चौधरी व गोपाल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जुलूस या बाइक रैली के लिए नहीं दी जाएगी अनुमति
किसी भी प्रकार के जुलूस या बाइक रैली के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई बिना अनुमति जुलूस या बाइक रैली निकालता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस को आदेश दिए गए हैं। -- रामविलास यादव, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed