{"_id":"5ab3fbe34f1c1be73f8b46de","slug":"51521744867-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत सिंह, राजगुरु और सुखेदव को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत सिंह, राजगुरु और सुखेदव को किया याद
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद किया
सहारनपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाबी एकता समिति के पदाधिकारियों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद किया। साथ ही युवा पीढ़ी को ऐसे शहीदों से प्रेरणा लेकर देश के लिए जीने का आह्वान किया।
मोरगंज बाजार स्थित भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा को दूध से स्नान कराने के बाद माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष एमपी चावला ने कहा कि देश की आजादी के लिए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने शहादत दी थी। भगत सिंह पंजाबी समाज की शान है। इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को उनकी शहादत के बारे में बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कौम अपना इतिहास भूल जाती है, वो जिंदा नहीं रहती है। राजीव फुटेला, अरुण अरोड़ा, आदर्श भंडारी, डा. केके खन्ना, विवेक चावला, सन्नी पारुथी, नवनीत अरोड़ा, कमलजीत चुग, रमणीक सिंह, गुरजीत, अमित सोनी, अजय, अनिल, बब्बू, भानू, सौरभ मौजूद रहे।