{"_id":"5a9c37a34f1c1b2d068b9bae","slug":"51520187299-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा में लोकसभा प्रत्याशी को लेकर मंथन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा में लोकसभा प्रत्याशी को लेकर मंथन शुरू
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव के बाद बसपा ने लोकसभा प्रत्याशी को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। इसमें मुस्लिम के अलावा गुर्जर, राजपूत और सैनी समाज के नेता को प्रत्याशी बनाए जाने के लिए अंदरूनी स्तर पर विचार विमर्श हो रहा है। बसपा की नजर अपने परंपरागत वोटों के साथ ही जिले में मजबूत पकड़ रखने वाली जातियों पर है, जिनका दलितों के साथ बढ़िया कॉबिनेशन हो सकता है। बसपा के टिकट पर एक बार मुस्लिम के रूप में मंसूर अली खान और राजपूत समाज से जगदीश राणा लोकसभा में पहुंच चुके हैं।
जिले में चार निकायों देवबंद, नकुड़, चिलकाना और अंबेहटा में बसपा अपना कब्जा करने में सफल रही। वहीं महानगर सहित अन्य अधिकतर निकायों में वह दूसरे नंबर पर रही। 2019 में होने वाले आम चुनाव के लिए बसपा ने लोकसभा प्रत्याशी के लिए सांगठनिक स्तर पर मंथन शुरू कर दिया है। पिछला लोकसभा चुनाव में पराजित हुए पूर्व सांसद जगदीश राणा अब भाजपा में पहुंच चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में प्रदेश में एक भी सीट नहीं पाने वाली बसपा, प्रत्याशी की तलाश सोशल इंजीनियरिंग के जरिए कर रही है। उसका फोकस वे जातियां है, जिनका उसके दलित वोट बैंक के साथ अच्छा कॉबिनेशन बन सके। इसके चलते बसपा ने मुस्लिम से लेकर राजपूत, सैनी और गुर्जर जैसी बडे़ वोट बैंक वाली जातियों के नेताओं के नामों पर मंथन करना शुुरू कर दिया है। बसपा की इस कवायद को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म हो गया है।