{"_id":"5a887d514f1c1baa1b8b7f3d","slug":"51518894417-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शनिवार को एल्पाइन पब्लिक स्कूल, शीशपाल सिंह कानवेंट स्कूल और डीएवी पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सीनियर्स को विदाई दी गई।
सोनिया विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनू भट्टाचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 11वीं के विद्यार्थियों ने सीनियर्स के साथ ही प्रधानाचार्य का भी तिलक कर कार्यक्रम में स्वागत किया। सीनियर्स ने अपने अनुभवों को जूनियर्स के साथ साझा किया। विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गायन और नृत्य के साथ ही नाटिकाओं का मंचन भी किया गया। प्रधानाचार्य ने 12वीं के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। एल्पाइन पब्लिक स्कूल में सीनियर्स की विदाई के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रबंधक असमा परवीन, सर्वत जमाल, प्रियंका गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने नृत्य और गायन की प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। उधर, शीशपाल सिंह कांवेंट स्कूल में भी विदाई समारोह हुआ। इसमें नीलू भास्कर को मिस और ऋतिक सिंह को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। प्रबंधक शीशपाल सिंह, राशिद अंसारी, सतीश, अपर्णा, एकता, अनुज, ईश्वर चंद्र, सिया, चारु, कनक, रइस, पूजा, इशा आदि मौजूद रहीं।