{"_id":"5a4fc4c54f1c1bc20a8b6b8d","slug":"51515177157-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून तक जिले को खुले में शौचमुक्त करने का लक्ष्य: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून तक जिले को खुले में शौचमुक्त करने का लक्ष्य: डीएम
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि जनपद को जून तक खुले में शौचमुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रत्येक माह में 100 ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त बनाने का निर्णय लिया गया। ग्राम पंचायत के स्तर पर निर्मित होने वाले शौचालयों का त्रिस्तरीय सत्यापन कराया जाएगा।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्वच्छता समिति की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत के स्तर पर आयोजित होने वाली स्वच्छता ग्राम गौरव यात्राओं में विकास खंड के क्षेत्र पंचायत प्रमुख और समस्त जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाए। डीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी ग्राम पंचायतों में सीएलटीएस टीमों द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें टीम पांच-पांच दिन गांवों में रुककर अभियान चलाती है और उसके बाद एक जिम्मेदार व्यक्ति को ग्राम पंचायत का स्वामित्व सौंप दिया जाता है। ग्राम पंचायत ओडीएफ होने एवं सत्यापन के उपरांत उस जिम्मेदार व्यक्ति और उसकी टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। सीडीओ संजीव रंजन, डीपीआरओ सतीश कुमार, ब्लाक प्रमुख हसंराज गौतम, सम्राट सिंह, इमरान मलिक, मुल्कीराज सैनी आदि रहे।