फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पूर्व विधायक के मोहल्ले में पांच दिन से पानी नहीं

पूर्व विधायक के मोहल्ले में पांच दिन से पानी नहीं

Sun, 17 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक के मोहल्ले में पांच दिन से पानी नहीं
सहारनपुर। गोविंदनगर और पठानपुरा क्षेत्र में पिछले पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद है, जिसकी वजह से 200 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। आलम यह है कि अनेक परिवार हैंडपंप से पानी खींचने को मजबूर हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पूर्व विधायक भी इसी मोहल्ले में रहते हैं, जिसके बावजूद अव्यवस्था बनी हुई है। क्षेत्रवासी पार्षद को फोन डायल कर रहे हैं, मगर वह भी शहर से बाहर होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पहली बार महापौर चुनने वाली शहर की जनता को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। महापौर चुनने के 15 दिन बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। ताजा मामला गोविंद नगर और पठानपुरा क्षेत्र का है, जहां पिछले पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद है। लोग लगातार नगर निगम और अपने जन प्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं, जिसके बाद भी समस्या का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। पिंकी, सुमन, पंकज, हैप्पी ने बताया कि घरों में पानी न आने से उनकी समस्याएं बढ़ गई है। जिनके घरों में सबमर्सिबल लगे हैं उनको ज्यादा समस्या नहीं है, मगर जिनके यहां नहीं है वह हैंडपंप या पड़ोसियों के यहां से पानी लेकर काम चला रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि भाजपा के एक पूर्व विधायक भी इसी मोहल्ले में रहते हैं, जिसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार पार्षद का फोन डायल किया है, मगर वह शहर से बाहर होने की बात कहकर फोन काट रहे हैं। इसे लेकर लोगों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन


पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद होने की कोई शिकायत नहीं मिली है। वरना इतना समय नहीं लगता। फिर भी जेई को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी और पानी की सप्लाई जल्द चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, जलकल विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed