फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आरओ ने दिया महापौर प्रत्याशियों को नोटिस

आरओ ने दिया महापौर प्रत्याशियों को नोटिस

Sat, 16 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
आरओ ने दिया महापौर प्रत्याशियों को नोटिस
सहारनपुर। महापौर का चुनाव लडे़ 12 प्रत्याशियों द्वारा निर्धारित अवधि में व्यय विवरण जमा नहीं करने पर आरओ और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने नोटिस भेजा है। उन्होंने तत्काल निर्धारित प्रारूप पर प्रचार में व्यय की गई धनराशि का पूर्ण विवरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम में महापौर चुनाव के निर्वाचन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने चुनाव में महापौर पद के प्रत्याशी रहे 12 लोगों को नोटिस भेजकर चुनाव के व्यय का विवरण तत्काल जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन प्रत्याशियों को निर्धारित समयावधि के भीतर संपूर्ण व्यय का विवरण रिटर्निंग आफिसर के समक्ष निर्धारित प्रारूप पर प्रस्तुत किया जाना था, लेकिन अभी तक भी पूर्ण व्यय विवरण जमा नहीं कराया गया है। ऐसे में यदि चुनाव आयोग ने कोई प्रतिकूल आदेश पारित कर दिया तो उसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे। महापौर पद के इन प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी के फजलुर्रहमान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के फरीद, आम आदमी पार्टी के मोहम्मद सलीम, सपा के साजिद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शशि कुमार वालिया, भाजपा के संजीव वालिया, निर्दलीय सलाउद्दीन राजा, अब्दुल वाहिद, इसरार, मोहम्मद इसरार प्रमुख, अफरोज जहां और शीला देवी शामिल हैं।
विज्ञापन

चार आरओ को नोटिस की तैयारी
सहारनपुर। अभी तक नामांकन पत्रावलियों सहित अन्य अभिलेख जमा नहीं करने वाले नगर निगम चुनाव के चार आरओ को निर्वाचन कार्यालय की ओर से नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय निकाय चुनावों को संपन्न कराने के लिए 14 आरओ बनाए गए थे। इसकी जिम्मेदारी नामांकन कराने से लेकर अन्य तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने की थी। चुनाव के बाद इनको नामांकन पत्रावलियों से लेकर अन्य अभिलेखों को निर्वाचन कार्यालय में जमा कराना था, लेकिन अभी तक चार आरओ ने संबंधित कागजात निर्वाचन कार्यालय में जमा नहीं कराए हैं। इसमें वार्ड 51से 55 के आरओ चन्द्र सिंह, 66 से 70 के आरपी सिंह, 11 से 15 के प्रेम कुमार और 61 से 65 के धर्मवीर सिंह शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार इनको कागजात जमा कराने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed