{"_id":"5a3024614f1c1bee688c1485","slug":"51513104481-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकर्मियों ने बिजलीघर पर तालाबंदी कर किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदाकर्मियों ने बिजलीघर पर तालाबंदी कर किया कार्य बहिष्कार
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली करने पर संविदाकर्मी विद्युत कर्मियों ने मंगलवार को जड़ौदा पांडा बिजलीघर पर ताला डालकर कार्य का बहिष्कार कर दिया। उनकी हड़ताल के कारण क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप हो गई है।
जड़ौदा पांडा के लोटनी और किशनपुर बिजली फीडर पर तैनात संविदा कर्मियों ने बिजलीघर पर ताला लगाकर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मियों का कहना है कि पिछले छह माह से विद्युत निगम द्वारा उनका मानदेय तक नहीं दिया गया। मानदेय दिलाने के लिए ठेकेदार ने उनसे चार-चार हजार रुपये भी वसूल लिए हैं। अब ठेकेदार प्रत्येक संविदा कर्मी से 15-15 हजार रुपये की अवैध वसूली की मांग कर रहा है। इसके विरोध में मजबूर होकर उन्हें हड़ताल करनी पड़ी। उधर, बहिष्कार से बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संविदा कर्मियों ने अपना मानदेय दिलाने और आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान अमरीश, संजू, रेनू, भोला, विजयपाल, रासीद, सोमपाल, श्रवण, पवन विक्की आदि संविदाकर्मी मौजूद रहे।