{"_id":"5a2ade554f1c1b96698b7f4a","slug":"51512758869-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत मुख्य अभियंता से मिले उद्यमी, रखी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत मुख्य अभियंता से मिले उद्यमी, रखी समस्याएं
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने की मांग करते हुए आईआईए का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युुत निगम के नवागंतुक मुख्य अभियंता जीसी झा से मिला। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए।
शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित विद्युत निगम के कार्यालय में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल ने जनपद के उद्योेगों में आ रही विद्युत से संबंधी समस्याओं के बारे में निगम के नए मुख्य अभियंता को बताया और इनका समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक इकाईयों को औद्योगिक नीति-2012 के अनुसार इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्युत बिल समय से न मिल पाने के कारण सरचार्ज जोड़ दिया जाता है, जो उचित नहीं है। यूपीएसआईडीसी द्वारा निर्मित औद्योगिक क्षेत्र पिलखनी में स्थित औद्योगिक इकाईयों को सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए मेडिकल कॉलेज बिजलीघर से जोड़ा जाए। जिसमें यूपीएसआईडीसी ने 26 लाख रुपये विद्युत निगम को जमा कर दिए है। लेकिन संबंधित अधिकारी 30 अक्तूबर को हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक इस धनराशि को जमा होना नहीं मान रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में नहीं मिलते हैैं। इसके चलते उद्यमी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उनका इंतजार करते रहते हैं। उद्यमियों ने कहा कि टेक्निकल अधिकारियों को राजस्व वसूली में लगाने के कारण, लाइन पर जो फाल्ट आ जाता है, उसका निस्तारण समय से नहीं हो पाता। इस पर मुख्य अभियंता ने समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उद्योगों की समस्या के निस्तारण हेतु हमारे अधिकारी आपके साथ माह में एक बैठक अवश्य किया करेंगे।
प्रियेष गर्ग, अनूप खन्ना, अशोक गांधी, सतीश अरोड़ा, रविन्द्र मिगलानी, सरदार हरजीत सिंह, प्रेम क्वात्रा, सचिन जैन, अब्बू बकर सिद्दीकी, मनजीत सिंह अरोड़ा, परमजीत सिंह, संजय गुप्ता, अनिल अग्रवाल, मनीष डंग, संजय गर्ग, संजय यादव आदि रहे।