{"_id":"5a1088fc4f1c1bf3538be2ed","slug":"51511033084-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा
देवबंद। श्री गुरू रामराय पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें अतिथियों ने पांच दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
समारोह का शुभारंभ विधायक ब्रिजेश सिंह सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम की तरह वे देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि सपने बंद आंखों से नहीं बल्कि खुली आंखों से देखकर उन्हें पूरा करना चाहिए। राज कुमार, डा. चंदन सिंह राणा, अनुराग सिंघल, अशोक गुप्ता और राज किशोर गुप्ता ने संस्था की ओर से दी जा रही शिक्षा को सराहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, यूपी और पश्चिम बंगाल आदि राज्यों की विशेषताओं को दर्शाते हुए गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में रतन राजकुमार रावत, देवीदयाल शर्मा, कुलदीप चौहान, राजेंद्र शर्मा, दीपक धीमान, विनोद जैन, डा. प्रदीप वर्मा और पंकज त्यागी आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास बढ़ता है। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान फल-फूलों और पेड़-पौधों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। संचालन छात्रा रमशा, अश्वनी, अनिका व सिद्धार्थ ने किया।