{"_id":"5a0357494f1c1b6f548bbe35","slug":"51510168393-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा और रालोद प्रत्याशियों ने किए नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा और रालोद प्रत्याशियों ने किए नामांकन पत्र दाखिल
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए बसपा एवं रालोद समेत अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए, जबकि वार्ड सभासद के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए।
अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी मिर्जा अब्दुल मालिक ने एमएलसी महमूद अली, बसपा के बेहट विधान सभा क्षेत्र प्रभारी रईस मलिक, पूर्व ब्लाक प्रमुख राव लईक अहमद आदि नेताओं के साथ नामांकन जमा कराया, जबकि रालोद प्रत्याशी हाजी इकराम ने जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम एवं सईद मंसूर आदि नेताओं के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी गुलजार, नफीस अहमद, इरफान मलिक ने नामांकन पत्र जमा कराएं, जबकि सभासद पद के लिए वार्ड नंबर 11 से रसीद, वार्ड नंबर 12 से जबीन खां, वार्ड नंबर 13 से ताहिर, वार्ड नंबर एक सावित्री देवी, वार्ड नंबर दो राशिद व अवनीश अग्रवाल, वार्ड नंबर तीन से नूरजहां, वार्ड नंबर से सत्यप्रकाश रोहिला ने नामांकन पत्र जमा कराए। बेहट। अध्यक्ष पद के लिए तीन और वार्ड सभासद के लिए 17 ने नामांकन पत्र लिए। अध्यक्ष पद के लिए इरफान व फरमान पुत्रगण सलीम, अब्दुल कादिर पुत्र खालिक, अब्दुर्रहमान पुत्र अहसान ने नामांकन लिए।