{"_id":"5a0201374f1c1b78548bb892","slug":"51510080823-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण हुआ बीमार, मेरठ किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण हुआ बीमार, मेरठ किया गया रेफर
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रासुका में निरुद्ध सहारनपुर हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को पेट में दर्द की शिकायत पर मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। कुछ दिन पूर्व जिला अस्पताल में भी रावण को भर्ती कराया गया था।
सहारनपुर हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को चार दिन पूर्व ही रासुका में निरुद्ध किया गया था। मंगलवार को रावण ने जेल में पेट दर्द की शिकायत की जिस पर रावण को अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन इसे गंभीर बीमारी मानते हुए चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को मेरठ मेडिकल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि रावण का वहां पर सिटी स्कैन कराया जा रहा है। रावण ने कुछ दिन पूर्व भी जेल अधिकारियों से पेट दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उसे पहले जेल अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह पूरे दिन भर्ती रहा। उसका पूरा चेकअप किया गया। लेकिन डाक्टर उसका पेट दर्द ही ठीक नहीं कर पा रहे हैं।
सहारनपुर में सिटी स्कैन नहीं होता
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश शर्मा का कहना है कि चंद्रशेखर उर्फ रावण को पेट दर्द की लगातार शिकायत थी। चिकित्सकों ने सिटी स्कैन कराने के लिए कहा था। सहारनपुर के जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन की सुविधा नहीं है। इसलिए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया है। रात तक सिटी स्कैन हो गया तो रात को ही वापस लाया जाएगा। अन्यथा सुबह सिटी स्कैन कराकर वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन
सहारनपुर में पेट दर्द का इलाज नहीं
जिले में पेट दर्द का उपचार नहीं हो पा रहा है। चंद्रशेखर उर्फ रावण ने सिर्फ पेट दर्द की पहले भी शिकायत की थी। जिसके चलते उसे पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह से शाम तक जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती रहा। हृदय रोग यूनिट ने भी गंभीरता दिखाते हुए पूरी तरह जांच की और कुछ दवा देकर भेज दिया। मंगलवार को फिर पेट में दर्द की शिकायत हुई तो मेरठ मेडिकल में उपचार के लिए भेज दिया गया। कहा गया कि यहां पर सुविधा उपलब्ध नहीं है।