{"_id":"5a00acad4f1c1b6a678b9e85","slug":"51509993645-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के बीच प्रशासन के लिए टेंशन बनी भीम आर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के बीच प्रशासन के लिए टेंशन बनी भीम आर्मी
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। निकाय चुनाव के बीच भीम आर्मी पुलिस-प्रशासन के लिए टेंशन बन गई है। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर पर रासुका लगाए जाने के बाद भीम आर्मी के पदाधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से नौ नवंबर को महापंचायत का एलान कर रहे हैं। उधर, पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर रावण को चार मामलों में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने उस पर रासुका की कार्रवाई कर दी। इसके विरोध में भीम आर्मी ने नौ नवंबर को महापंचायत का एलान किया है। भीम आर्मी के पदाधिकारी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं। निकाय चुनाव के बीच भीम आर्मी ने महापंचायत करने की घोषणा कर पुलिस-प्रशासन के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। भीम आर्मी के पदाधिकारी चंद्रशेेखर रावण पर लगी रासुका हटाए जाने की मांग कर रहे हैं और प्रशासन को खामियाजा भुगतने की भी चेतावनी दे रहे हैं। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि कोई महापंचायत नहीं होने दी जाएगी। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जाएगा।