{"_id":"59c5599d4f1c1b8a688b6105","slug":"51506105757-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रों के साथ शस्त्रों का ज्ञान भी ले महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रों के साथ शस्त्रों का ज्ञान भी ले महिलाएं
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दुर्गावाहिनी के स्थापना दिवस के मौके पर श्री गोदेवी मंदिर गऊशाला नुमाइश कैंप में शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया।
वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत के नेतृत्व में दुर्गा वाहिनी की महानगर अध्यक्ष डा. नीलू राणा की अध्यक्षता में दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका अंजली सैनी ने शस्त्र पूजन कराया। दुर्गा चालीसा का पाठ व भारत माता की आरती की गई। शुभारंभ अंजली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा. नीलू राणा, पिंकी गुप्ता, वीणा बजाज द्वारा भारत माता और दुर्गा माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश व धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। रमा सेतिया, ममता चानना, लवली ने प्रांत संयोजिका का माला पहनाकर और तिलकर लगाकर अभिनंदन किया। देश को शक्तिशाली, गोहत्या मुक्त, लव जेहाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लिया। अंजली सैनी ने कहा कि दुर्गा वाहिनी देश भक्त बहनों को आत्म रक्षा और देश व धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करती है। डा. नीलू राणा ने कहा कि हमें शास्त्रों के साथ शस्त्रों का ज्ञान भी लेना चाहिए। इस दौरान कविता, कृष्णा देवी, संतोष देवी, कमल वर्मा, माया देवी मौजूद रहीं।