{"_id":"5990a2464f1c1b42638b4584","slug":"51502650950-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च, दोषियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने से गई मासूमों की जान से चौतरफा मातम छाया हुआ है। यहां कांग्रेसियों ने मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। घंटाघर चौक पर शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा के नीचे मोमबत्तियां जलाईं। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई।
रविवार की शाम करीब सवा सात बजे कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष शशी वालिया और महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष ने गोरखपुर की घटना को बेहद शर्मनाक और दुखदाई बताया। कहा कि इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का यह बयान की आजकल के मौसम में बच्चे मरते ही हैं, बेहद निंदनीय है। घटना के तुरंत बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद ने कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। विधायक नरेश सैनी ने घटना पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया। कहा कि हर एक मुद्दे पर मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री जी इतनी बड़ी घटना पर चुप क्यों हैं। क्यों नहीं दोषियों पर अभी तक कार्रवाई की गई है। कैंडल मार्च में संजीव कौशल, प्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, संजय वालिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।