{"_id":"598f5e234f1c1b966c8b4ccc","slug":"51502567971-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की निंदा
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की निंदा
सहारनपुर। लेबर कॉलोनी में बीएड टीईटी उत्तीर्ण संघ मोर्चा की बैठक में लखनऊ में अभ्यर्थियों पर किए गए लाठीचार्ज की घोर निंदा की। सरकार से मांग की गई कि उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुरूप नियुक्ति प्रदान की जाए। बैठक में अनुज वर्मा ने कहा कि बीएड डिग्री धारकों के पास प्राइमरी स्कूलों में नियुक्ति का आखिरी अवसर था। 2012 अभ्यर्थियों ने सरकार द्वारा निकाले गए विज्ञापन में 500 रुपये प्रति जिला फीस के साथ आवेदन किया था। सभी अभ्यर्थी पांच-छह वर्षों से भटक रहे हैं, इनकी सुध नहीं ली जा रही है। इस दौरान आशीष त्यागी, अनिल कुमार, गुलशन कुमार, दीपक सैनी, नितिन सैनी, जबर सिंह, मयंक माहेश्वरी, विनोद कुमार, अमित सैनी आदि मौजूद रहे।