{"_id":"598a04384f1c1b031b8b45a2","slug":"51502217272-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंगो इटिंग में रीफा, अक्षत और प्रखर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैंगो इटिंग में रीफा, अक्षत और प्रखर ने मारी बाजी
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। हाईलैंड हाल कान्वेंट स्कूल में मंगलवार को बच्चों को मौसमी फल खाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मैंगो इटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्या तरुणा कपिल ने बच्चों को बताया कि आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता है। इसमें कई खूबियां भी हैं। आम में कैंसर की बीमारी से लड़ने का गुण होता है। आम में प्रचुर मात्रा में फाइबर और विटामिन सी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसमें विटामिन ए भी पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है। त्वचा रोग और पाचन क्रिया को बेहतर करने में भी आम मददगार साबित होता है। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता के कक्षा एक से तीन वर्ग में रीफा अजीम, देव वशिष्ठ, विराज सैनी, कक्षा चार से छह वर्ग में अक्षत वत्स, उदय कक्कड़, संस्कृति सुखीजा और कक्षा सात से नौ वर्ग में प्रखर कपिल, अर्जुन पुंडीर तथा निशांत चौहान ने क्रमश: पहले तीन स्थान प्राप्त किए।