फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पत्थरबाजों के खिलाफ दारुल उलूम से फतवा देने की मांग

पत्थरबाजों के खिलाफ दारुल उलूम से फतवा देने की मांग

Fri, 14 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
पत्थरबाजों के खिलाफ दारुल उलूम से फतवा देने की मांग
गंगोह (सहारनपुर)। दारुल उलूम देवबंद का फतवा विभाग सेना के ऊपर हमला करने वाले कश्मीर के पत्थरबाजों और देश विरोधी काम करने वाले तत्वों के खिलाफ फतवा जारी नहीं कर रहा है। अब दो माह बीतने के बावजूद दारुल उलूम ने फतवा जारी करने के बजाय अपीलकर्ता को चर्चा के लिए दारुल उलूम आने का दावतनामा दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी युवक रिहान कुरैशी ने दारुल उलूम देवबंद के उलेमा और फतवा विभाग को लिखे पत्र में कहा है कि हिंदू समाज की आस्था का सम्मान करते हुए गोहत्या के खिलाफ जारी फतवे को बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज द्वारा कबूला गया। उसके बाद अधिकांश मुस्लिम गोहत्या व गोमांस से परहेज करने लगे। जो एक सराहनीय कार्य था। मगर आज उससे भी बड़ा और खतरनाक मसला कश्मीर को लेकर चल रहा है। इससे आम मुसलमान परेशान हैं और पूरी कौम बदनाम हो रही है। वहां भारतीय फौज पर पत्थरबाजी करने वाले युवकों के कारण देशद्रोह को बढ़ावा मिल रहा है। ऐसे में भटके हुए कश्मीरी मुसलमानों और युवाओं को समझाने के लिए उलेमा को आगे आने की आवश्यकता है। फतवा जारी कर कश्मीरी नौजवानों को मुख्य धारा में लाने के लिए पत्थरबाजी के खिलाफ फतवा जारी करने की आवश्यकता है, ताकि देश की आजादी व तरक्की में कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहने वाले कश्मीरी मुसलमान देश की बर्बादी के बजाय अमन चैन की राह पर लौट सके। सेना पर पथराव करने के अलावा उनके साथ मिलकर देश की हिफाजत कर सके। 13 मई 2017 को लिखे पत्र के जवाब में फतवा तो जारी नहीं किया गया। अलबता रिहान को इस गंभीर मुद्दे पर बातचीत के लिए देवबंद आने की दावत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed