फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   51 passengers traveled from Saharanpur in Vande Bharat Express

Saharanpur News: वंदे भारत एक्सप्रेस में सहारनपुर से 51 यात्रियों ने किया सफर

Tue, 30 May 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
51 passengers traveled from Saharanpur in Vande Bharat Express
सहारनपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सोमवार से सुचारू रूप से संचालन शुरू हो गया। पहले दिन इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन में सहारनपुर के 51 लोगों ने सफर किया। इनमें से 35 यात्री सहारनपुर से आनंद विहार पहुंचे, जबकि 16 यात्री सहारनपुर से देहरादून के लिए ट्रेन में सवार हुए।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। यह ट्रेन देहरादून से चलकर हरिद्वार, रुड़की से होते हुए प्लेटफार्म नंबर दो पर अपने निर्धारित समय सुबह 9:27 बजे पहुंची और यहां से 9:32 बजे आनंद विहार के लिए रवाना हो गई। जिसमें सहारनपुर से इस ट्रेन में आनंद विहार के लिए 35 लोगों ने सफर किया। वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से शाम 5:50 बजे रवाना हुई, जो सहारनपुर में रात 7:55 बजे आई। सहारनपुर से देहरादून के लिए 16 लोगों ने वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट कराया था। यहीं नहीं आनंद विहार से सहारनपुर के लिए 50 लोग सवार होकर आए।
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस से कई ट्रेनों का समय बदला

सहारनपुर। देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से चार महत्वपूर्ण ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। ये सभी ट्रेनें सहारनपुर से होकर गुजरती हैं। ट्रेनों के आने व जाने के समय में एक मिनट से करीब 10 मिनट तक बदलाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस सहारनपुर में रात 7:53 बजे पहुंचती थी और 7:58 बजे रवाना होती थी, लेकिन अब इसका समय 8:08 बजे आने और 8:12 बजे जाने का रहेगा।
ट्रेन नंबर 14603 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस सहारनपुर में रात 8:15 बजे आती थी। 15 मिनट रुककर 8:30 बजे चलने का समय था। अब इस ट्रेन का समय रात 8:25 बजे आने और 8:35 बजे जाने का समय रहेगा। ट्रेन नंबर 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस रात 7:45 बजे सहारनपुर पहुंचती थी और यहां से 8:05 बजे रवाना होती थी। इस ट्रेन के आने के समय में बदलाव नहीं हुआ, लेकिन सहारनपुर से जाने का समय रात 8:10 बजे किया है।

ट्रेन नंबर 14306 हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस टपरी में सुबह 10:08 बजे पहुंचती थी और यहां से 10:10 बजे चली जाती थी। अब इसका समय बदलकर सुबह 10:16 बजे आने और 10:17 बजे जाने का किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed