{"_id":"65eb6ef8c267aa4deb02ec36","slug":"50-women-doing-excellent-work-honored-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-119778-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को किया सम्मानित
Sat, 09 Mar 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित ‘अनंता’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडे, प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेन्द्र चौहान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने एवं विशिष्ट पहचान बनाने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें प्राची को एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर, काजल व वंशिका को एथेलेटिक्स, प्रगति गुप्ता को बेडमिंटन, और पुलिस महिला आरक्षी रूबी तोमर, रिंकी, शिल्पा रानी, सरिता व रितिका को सम्मानित किया गया है। इनके साथ ही डॉ.रीनू जैन,डॉ.रूबी,नीतू यादव को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नरगिस मलिक, रोमिला बांगा,सामाजिक क्षेत्र में दीपिका वर्मा को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया गया। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने की। इस दौरान विधायक देवेन्द्र निम आदि मौजूद रहे।