फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   50 thousand rupees stolen from woman's account

Saharanpur News: महिला के खाते से उड़ाए 50 हजार रुपये

Thu, 01 May 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees stolen from woman's account
सहारनपुर। थाना सदर बाजार की रहने वाली महिला के साथ साइबर ठगी हुई है। साइबर ठग ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताकर रिवॉर्ड प्वॉइंट का लालच दिया। फोन पर ओटीपी भेजने की बात कहकर कॉल काट दी। महिला ने ओटीपी कहीं इस्तेमाल नहीं किया, फिर भी उसके खाते से 50 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

न्यू कपिल विहार निवासी पीड़िता प्रीति वर्मा ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर बताया कि 18 दिसंबर 2024 को उनके पास से दो अलग-अलग नंबरों से फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि रिवॉर्ड प्वॉइंट का लाभ लेने के लिए ओटीपी एप में डालना होगा। उसके बाद व्यक्ति का फोन कट गया। पीड़िता ने ओटीपी एप में नहीं डाला। कुछ देर बाद जब कॉल कट गई तो महिला के पास उसके क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये कटने का मेसेज आ गया।
विज्ञापन

मेसेज देखकर महिला के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पीड़िता ने वापस फोन करने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही नंबर बंद मिले। इसके बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed