फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   50 thousand bounty absconding from police custody arrested

Saharanpur News: पुलिस अभिरक्षा से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
50 thousand bounty absconding from police custody arrested
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक की हत्या के मामले में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मेरठ और सहारनपुर पुलिस ने 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर रखा था, जो 19 जून को मेरठ मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया था।
विज्ञापन




एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी मुसाहिब कैंसर व अन्य बीमारी से पीड़ित है। 24 मार्च को तबीयत खराब होने के चलते उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। तभी से उसका इलाज वहां चल रहा था। मौका पाकर वह 19 जून को फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी मसाहिब उर्फ लंबो निवासी ग्राम महेश्वरी खुर्द को निर्माणाधीन बाईपास गांव देवला के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आया कि वह तभी से इधर-उधर फरारी काट रहा था। आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक हथकड़ी व लोहे की कटी हुई जंजीर बरामद की है। आरोप है कि सात फरवरी 2024 को नंदी फिरोजपुर हाईवे पर ट्रक चालक वसीम निवासी ततारपुर गंगोह की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 15 नवंबर को 2024 को हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुसाहिब के अलावा परवेज उर्फ मोंटी, जुल्फान उर्फ बुड्ढी और सोनू उर्फ नरेंद्र को गिरफ्तार किया था। आरोपी मुसाहिब तभी से जेल में बंद था। लापरवाही पर चार पुलिस कर्मी पर भी गाज गिरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed