फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   50 students of Saharanpur stranded in Ukraine

सहारनपुर के अभी भी 50 विद्वार्थी फंसे

Mon, 28 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
50 students of Saharanpur stranded in Ukraine
सहारनपुर। जनपद के 59 छात्र यूक्रेन में फंसे थे, जिनमें से नौ अपने घर लौट आए है। बाकी 50 छात्रों को अभी स्वदेश लौटने का इंतजार उनके परिजन कर रहे हैं।
विज्ञापन

अपर जिला अधिकारी वित्त रजनीश मिश्रा ने बताया कि प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। प्रशासन को अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जनपद के 59 विद्यार्थी यूक्रेन में एमबीबीएस और अन्य कोर्स कर रहे हैं। सभी की सूची प्रशासन को मिल गई है। इनमें से नौ छात्र रविवार देर रात तक अपने घर लौट आए हैं। अभी भी 50 विद्यार्थी यूक्रेन और अन्य देशों में हैं। जो स्वदेश लौटने के इंतजार में हैं। इनमें से 13 छात्रों के परिजनों से अभी तक संपर्क नहीं हुआ है। बाकी 37 विद्यार्थियों के बारे में जानकारी मिल गई है कि वो वर्तमान में कहां हैं। यूक्रेन के कीव समेत अन्य शहरों में दस विद्यार्थी रुके हुए हैं। चार छात्र बंकर में ठहरे हैं। 12 छात्र रोमानिया बॉर्डर पर हैं। पांच रोमानिया एयरपोर्ट पर हैं। तीन हंगरी बॉर्डर पर हैं। मेट्रो स्टेशन पर दो छात्र शरण लिए हुए हैं। एक छात्र को मुंबई के लिए फ्लाइट मिल गई है।

भ्रामक पोस्ट डालने वालों को चिह्नित कर रही पुलिस
सहारनपुर। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध से संबंधित भ्रामक पोस्ट करने वाले लोगों को पुलिस ने चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इसको लेकर एसएसपी ने समस्त थाना प्रभारियों और सोशल मीडिया सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि भारतीय छात्रों को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार की वजह से छात्रों के परिजन परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed