फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   50 roads of District Panchayat will shine with Rs. 8 crores

Saharanpur News: आठ करोड़ से चमकेंगी जिला पंचायत की 50 सड़कें

Wed, 08 Nov 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
50 roads of District Panchayat will shine with Rs. 8 crores
ताजपुर  से नसीरपुर डिगोली मार्ग टूटा पड़ा
सहारनपुर। टूटी सड़कों से गन्ना ढुलाई करने को मजबूर किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिला पंचायत आठ करोड़ रुपये की लागत से सड़कों को गड्ढामुक्त कराएगा। इसके लिए 40 सड़कों के टेंडर हो चुके हैं और 10 सड़कोंं के गड्ढामुक्त का प्रस्ताव शासन में स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इन पर जल्द ही कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों, नालियों और खड़ंजों का निर्माण कराने के साथ ही उसका मेंटीनेंस भी कराती है। जनपद में हुई अतिवृष्टि के चलते ग्रामीण क्षेत्र में कई सड़कें टूट गई हैं। इन टूटी सड़कों पर न सिर्फ ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है बल्कि किसानों को गन्ना ढुलाई में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़कों में गड्ढे होने के चलते कई बार गन्ने से लदी ट्राॅलियां या बुग्गी पलट तक जाती हैं, ट्राॅली या बुग्गी में दोबारा गन्ना भरना किसान के लिए परेशानी भरा होता है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत के संपर्क मार्ग अधिक है। जिला पंचायत आठ करोड़ रुपये की लागत से जनपद की 50 सड़कों को गड्ढामुक्त कराएगी। इन सड़कों की लंबाई करीब 44 किलोमीटर बैठती है। इसके लिए 40 सड़कों के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि दस अन्य सड़कों का गड्ढामुक्ति का प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जिला पंचायत की इन सड़कों पर जल्द ही गड्ढामुक्ति का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे किसानों और ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत की 50 सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। इसके लिए आठ करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। 40 सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए टेंडर हो चुके हैं। इन पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
--- आदेश कुमार, अभियंता, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed