फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   50 million years old fossil sent to Dehradun

देहरादून भेजा गया 50 लाख साल पुराना जीवाश्म

Fri, 24 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
50 million years old fossil sent to Dehradun
वन दरोगा को जीवाश्मदेते वन सरंक्षक वीके जैन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शिवालिक वन प्रभाग के बादशाही बाग रेंज में मिला 50 लाख साल पुराना हाथी का जीवाश्म वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी देहरादून भेज दिया गया है। शुक्रवार को वन संरक्षक वीके जैन ने जीवाश्म के साथ टीम को देहरादून के लिए रवाना किया। देहरादून के इंस्टीट्यूट में इस जीवाश्म पर गहन वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा और डाइमेशन से लेकर क्लीनिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर वन वृत और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया की ओर से छह महीने तक विशेष सर्वेक्षण किया गया था। सहारनपुर वन क्षेत्र के 33229 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब छह माह तक वन्य जीवों की कैमरा ट्रैप सहित अन्य विधियों से गणना की गई। कैमरा ट्रैप में ही पहली बार 50 से अधिक तेंदुओं की शिवालिक में मिलने की पुष्टि भी हुई। इसी दौरान मार्च माह में यह जीवाश्म बादशाही बाग रेंज से तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर डाठा सोत के पास मिला था। जून माह में मुख्य वन संरक्षक वीके जैन और अन्य अधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर इस बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। तब बताया गया था कि जीवाश्म हाथी के पूर्वज का है, दाईं ओर के जबड़े का है और करीब 50 लाख वर्ष पुराना है। वैज्ञानिक भाषा में इसे स्टेगोडॉन कहते हैं, जो वर्तमान में विलुप्त हो चुके हैं। उत्तर भारत में हाथी के पूर्वज का इतना पुराना जीवाश्म शायद ही कहीं मिला होगा।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को मुख्य वन संरक्षक वीके जैन ने उक्त जीवाश्म वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी देहरादून भेजने के लिए वन दरोगा वरुण ठाकुर और एक अन्य कर्मी को रवाना किया। मुख्य वन संरक्षक वीके जैन ने बताया कि इस जीवाश्म का गहन वैज्ञानिक अध्ययन वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी देहरादून में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed