{"_id":"605f6ed48ebc3ee65001ce0d","slug":"50-lakh-rupees-given-to-dependents-of-government-employees-who-died-of-infection-saharanpur-news-mrt5320077188","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण से मरने वाले सरकारी कर्मियों के आश्रितों दिए 50-50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण से मरने वाले सरकारी कर्मियों के आश्रितों दिए 50-50 लाख रुपये
विज्ञापन

सहारनपुर। कोविड़ -19 की रोकथाम, उपचार एवं बचाव कार्य में लगे सरकारी कर्मियों की कोरोना संक्रमण से मौत होने पर आश्रितों को 50- 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि एकमुश्त दी। यह धनराशि दो उपनिरीक्षकों, एक मुख्य आरक्षी और आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता के आश्रितों को मिली है।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शासनादेश के अनुसार थानाध्यक्ष नागल स्वर्गीय जितेंद्र कुमार की पत्नी सविता देवी को एकमुश्त अनुग्रह धनराशि के रूप में 50 लाख रुपये प्रदान हैं। थाना जनकपुरी के उपनिरीक्षक स्वर्गीय सुरेशचंद्र की पत्नी ऊषा शर्मा, थाना फतेहपुर के मुख्य आरक्षी स्वर्गीय राकेश सिंह की पत्नी गायत्री देवी को भी 50-50 लाख रुपये की धनराशि दी। उन्होंने बताया कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वर्गीय प्रवेश धवन के आश्रित राकेश धवन को भी 50 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि दी है। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव में लगे इन कर्मियों की शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान मृत्यु हो गई थी।