फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   50 buses will operate on the countryside routes of the district

बोर्ड परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों की सेवा मिलेगी

Mon, 21 Mar 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
50 buses will operate on the countryside routes of the district
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने देहात के मार्गों पर 50 बसें चलाने की घोषणा की है। बुधवार से सभी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। सुबह पांच बजे से छात्र-छात्राओं को सभी मुख्य मार्गों पर बसें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारी कर ली है। 24 मार्च से यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा शुरू होगी, जो 12 अप्रैल पर चलेगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के लिए देेहात के सभी मुख्य मार्गों पर रोडवेज की बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए परिवहन निगम ने रूट निर्धारण कर 50 बसों को लगाया है। बुधवार 23 मार्च से सभी मार्गों पर सुबह पांच बजे से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। सहारनपुर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जनपद के देेहात के मार्गों सहारनपुर-गंगोह, सहारनपुर-मल्हीपुर-बड़गांव, देवबंद-गोपाली-संभलहेड़ी, गंगोह-देवबंद-जड़ौदा पांडा, सहारनपुर-नकुड़-रानीपुर बाघी, देवबंद-नानौता-गंगोह, सहारनपुर-खेड़ा मुगल आदि पर बसों का संचालन सुबह पांच बजे से शुरू होगा। सहारनपुर-शामली-दिल्ली और सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर बसें सुबह साढ़े चार बजे से चलाई गई है।
विज्ञापन

- बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। देहात के सभी मार्गों पर 50 बसें चलाई गई है। सुबह पांच बजे हर बड़े कसबे से रोडवेज की बसें उपलब्ध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश सिंह, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed