{"_id":"695d5a7569b4c383d400be0a","slug":"50-bed-night-shelter-will-be-built-in-the-district-hospital-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-166650-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिला अस्पताल में बनेगा 50 बेड का रैन बसेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिला अस्पताल में बनेगा 50 बेड का रैन बसेरा
Wed, 07 Jan 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को दिक्कत नहीं होगी। अब अस्पताल परिसर में 50 बेड का रैन बसेरा बनाया जाएगा। नया भवन बनाने की कवायद तेज हो गई है। विद्युत निगम की तरफ से प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। अस्पताल में मरीजों की डायलिसिस और सीटी स्कैन और अन्य जांच सुविधा निशुल्क है। इमरजेंसी वार्ड के पास 10 बेड का रैन बसेरा बना हुआ है, जिसमें मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए हीटर, कंबल की व्यवस्था की गई है। अब स्वास्थ्य विभाग ने दो मंजिला रैन बसेरा बनाने की कवायद तेज कर दी है। जिला अस्पताल परिसर में जगह चिह्नित कर 50 बेड का रैन बसेरा बनाया जाएगा। इसमें शौचालय से लेकर कई दिनों तक ठहरने की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा स्टाफ की ड्यूटी अलग से लगेगी। पूरी तरह से रैन बसेरा आधुनिक होगा। सर्दी के सीजन में मरीजों के तीमारदारों को रुकने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-- -- -- -
-- होटल या किसी परिचित के यहां नहीं जाना पड़ेगा
कई बार मरीज के तीमारदार को कई दिन तक अस्पताल में रुकना पड़ जाता है। ऐसे तीमारदार रैन बसेरे में आसानी से रुक सकेंगे। उन्हें किसी होटल या फिर अपने परिचित के यहां जाना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
जिला अस्पताल में 50 बेड का रैन बसेरा बनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। विद्युत निगम की तरफ से प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। मरीजों के तीमारदारों को ठहरने में दिक्कत नहीं होगी।
-डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी