फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   5,388 cases settled in Lok Adalat, recovery of 5 lakh 41 thousand 690

लोकअदालत में 5388 वाद निपटे, वसूला पांच लाख 41 हजार 690 का अर्थदंड

Sat, 09 Dec 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 09 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
5,388 cases settled in Lok Adalat, recovery of 5 lakh 41 thousand 690
लोक अदालत में होता वादों का निपटारा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में उच्च न्यायालय की प्रशासनिक जज नाहिद आरा मूनीस ने कहा कि समाज में फैले वैमनस्यता को लोक अदालत के माध्यम से सुलह समझौते के आधार पर समाप्त किया जा सकता है। लोक अदालत के माध्यम से वाद निपटाने पर पक्षकारों की आपसी रंजिश समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जज नाहिद आरा मूनीस सहारनपुर पहुंचीं। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत का दिवानी न्यायालय में उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोक अदालत से लोगों का आपस में सुलह समझौता कराया जाता है। इससे भविष्य में किसी प्रकार का बैर भाव नहीं रहता।
विज्ञापन


दिवानी  वादों में अदा की गई कोर्ट फीस वादी को वापस हो जाती हैं। इसके बाद न्यायमूर्ति ने दिवानी  न्यायालय का निरीक्षण भी किया। जिला जज सुशीला सिंह ने हाईकोर्ट न्यायमूर्ति नाहिद आरा मूनीस का स्वागत किया। हाईकोर्ट की प्रशासनिक जज की अध्यक्षता में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में 5388 वाद निस्तारित हुए और पांच लाख 41 हजार 690 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक अदालत में जिला जज सुशीला सिंह, अमित पाल सिंह परिवार न्यायालय न्यायाधीश, अयाज अहमद अपर जिला जज, मुकेश कुमार सिंघल एडीजे, सुरेश चन्द्र भारती, नरेंद्र बहादुर प्रसाद एडीजे, ज्ञान प्रकाश एडीजे, रविकांत एडीजे, सभाजीत यादव एडीजे, अनामिका चौहान एडीजे, ललिता गुप्ता एडीजे, दीपा राय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बृजेंद्र कुमार पांडेय सिविल जज एसडी, रविंद्र कुमार एसीजेएम प्रथम,

दीनानाथ एसीजेएम द्वितीय, निर्दोष कुमारी एसीजेएम तृतीय, महेश चंद वर्मा एसीजे एसडी प्रथम, रजनेश कुमार एसीजे एसडी द्वितीय, सुरेंद्र प्रसाद एसीजेएम चतुर्थ, सत्यपाल सिंह प्रेमी एफटीसी/सिविल जज एसडी, दिव्या चौधरी सिविल जज जेडी नगर, सुमीत चौधरी जेएम प्रथम, आंचल कसाना जेएम द्वितीय, एलके राठी अतिरिक्त जज एनआईएक्ट ने वादों का निस्तारण किया। 


देवबंद के निस्तारित वादों में सुशील कुमार खरवार सिविल जज जेडी देवबंद के न्यायालय से 156 वाद निस्तारित किए और 63 हजार 500 रुपये का अर्थदंड वसूला। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रशासन के भी कुल 1636 वाद निस्तारित हुए। जनपद के सभी राष्ट्रीय एवं प्राइवेट बैंकों के भी लोन संबंधित वाद नियत किए गए। इनमें से कुल 118 वाद निस्तारित हुए तथा 67, 57114 रुपये की बैंक वसूली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed